Thursday 17 January 2019

श्रोताओं की प्रकृति किस - किस तरह की होती है जानें

Shrota ke Prakar
1. जौंक सम :
जैसे जौंक गाय के स्तन में लगकर भी दूध नहीं पीती किन्तु रक्त पीती है, उसी प्रकार कुछ श्रोता गुणों को छोड़कर अवगुण ही ग्रहण करते हैं।

2. मार्जार सम :
जैसे बिल्ली पात्र में रखे दूध को पहले गिरा कर, फैला कर, बिखरे दूध को चाट चाट कर पीती है, उसी प्रकार कितने श्रोता, वक्ता के वक्तव्य की तोड़ भाग कर, उसका पोस्टमार्टम कर फिर बिखरे अंशों को चबा - चबा कर ही धारण करते हैं।

3. बगुले सम :
जैसे बगुला ऊपर से तो श्वेत दिखायी देता है, किन्तु भीतर कपट रखता है, उसी प्रकार कोई - कोई श्रोता ऊपर से तो भक्तिभाव दिखाते है किन्तु भीतर द्धेष और कपट भाव रखते हैं।

4. भैंसे सम :
जैसे भैंसा सरोवर में गोबर-मूत्र त्याग कर, उसी में मजे से जलपान करता है। कितनेक श्रोता अपने वक्रता, कदाग्रह, आदि का मिश्रण कर, विकारों के रसपान में आनंद लेते हैं।

5. पाषाण सम :
जैसे पत्थर वर्षा में भीग जाता है किन्तु भीतर किंचित भी जल प्रवेश नहीं करता। उसी तरह कितने श्रोता, वक्तव्य के समय प्रभावित हो जाते है किन्तु अन्तःकरण कोरा ही रह जाता हैं।

6. पृथ्वी सम :
जैसे पृथ्वी को गहराई में खोदें, कोमल व अधिक उपजाऊ होती है उसी प्रकार कितने श्रोता अपने व वक्ता के पूर्वाग्रहों की सतह खोद कर सहज बोध बन जाते है और ज्ञानादि गुणों का विस्तार करते हैं।

7. इत्र सम :
जैसे इत्र ज्यों ज्यों मसला जाए त्यों त्यों अधिक सुगंध देता है। ऐसा श्रोता भी विचार मंथन को तत्पर रहता है। अधिक कुशल बनकर सदगुण सौरभ को प्रसारित करता हैं।

8. अजा सम :
जैसे बकरी बड़ी सावधानी से स्वच्छ जल पीती है पानी को लेश मात्र भी गंदला नहीं करती। वैसे ही कितने श्रोता, वक्ता के मंतव्य को वक्रता से, गंदला नहीं करते और केवल सद्चिन्तन ही ग्रहण करते हैं।

9. गाय सम :
जैसे गाय व्यर्थ और सूखा घास खाकर भी उत्तम मधुर पौष्टिक दूध देती है। उसी प्रकार कई श्रोता साधारण वक्तव्य सुनकर भी उसे असाधारण रूप में परिणित कर देते है। अल्प में गहन ग्रहण कर लेते हैं।

10. हंस सम :
जैसे हंस मिश्रित दूध में से पानी का त्याग कर मात्र दूध ही ग्रहण करता है। उसी प्रकार अनेक श्रोता व्याख्यान में रहे दोषों को छोड़कर मात्र गुण ही गुण ग्रहण करते हैं।

में आशा करता हूँ कि आपको मेरा Post पसंद आया होगा, अगर इससे संबधित कोई भी सवाल या डाउट हो तो आप हमें नीचे दिए हुए Comment Box में बताएं, में आपको इसका Answer अवश्य दूंगा, इस Post को Social Media, जैसे Facebook, Twitter, Whatapp etc. पर जरूर Share करें।

Source :- Facebook

No comments:

Post a Comment