Tuesday 19 December 2017

जानिए विकास बेचारा पागल कैसे हो गया, हकीकत यह है कि विकास नहीं विपक्ष पागल हुआ है


1. सरदार पटेल की योग्यता होने के बावजूद 15 लीडर्स में से 14 द्वारा चयन के बावजूद नेहरू को PM बनाया गया तब विकास चुप रहा। 

2. कश्मीर के राजा हरीसिंह द्वारा भारत के अधीन आने और बाकायदा विलय होने पर भी उसे किनारा कर कश्मीर को अलग देश जैसे राज्य का दर्जा देकर शेख अब्दुल्ला के हवाले करा दिया गया तब भी विकास चुप रहा। 

3. चीन ने 1962 मे भारत पर हमला किया तब तक शांति नोबेल के तमगे के लिये समय पर भारत-चीन सीमा पर एक भी जवान को ना भेजकर हिंदी चीनी भाई-भाई का नारा लगाते देखकर भी विकास को क्या बहुत आनंद आया होगा ?

4. 1975 मे इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर सारे विरोधियो को जेल में ठूंस दिया तब विकास विदेश यात्रा पर चला गया। 

5. सिख आतंकी भिंडरानवाले को गोदी मे बिठाकर पीछे से स्वर्ण मंदिर को आतंकी मुख्यालय बनाया गया तब विकास भंगड़ा  कर रहा था। 

6. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 3000 सिख्खों की हत्या कर दी गयी तब विकास मंत्रमुग्ध होकर भजन गा रहा था। 

7. शिमला करार के वक्त भारतीय सेना द्वारा 97000 बंदी पाकिस्तानी सैनिको को रिहा करवा लिया गया उसके एवज में पाकिस्तान ने भारत के 20000 सैनिको मे से सिर्फ 617 को रिहा किया गया तब शायद विकास चंद्रमा की यात्रा पर निकल गया था। 

8. टीपू सुल्तान ने हजारों हिंदुओ का खुलेआम कत्ल किया और उसका जन्मदिन मनाया गया तब विकास को बहुत मजा आ रहा था। 

9. 1987 में  श्रीलंका मे सिविलवाॅर के दरम्यान बड़े भैया राजीव गांधी ने 48000 भारत के जवानो को मरने भेजा तब विकास पागल नहीं हुआ था। 

10. 2010 कोमनवेल्थ गेम में विश्व में भारत की इज्जत की धज्जियाँ उड़ाकर सुरेश कलमाडी, शीला दीक्षित और रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पर्सनल वेल्थ खड़ी की तब विकास पालने में झूला झूल रहा था। 

11. मनमोहन सिंह जैसे अर्थशास्त्री को लेडीज वेटर्स के हाथ का रिमोट बनाकर दो बार PM बनाया गया तब विकास स्वीमिंग पूल में  मजे लेकर तेर रहा था। 

12. USA के द्वारा अपने कब्जे से भारत को सौंपा हुआ तिब्बत पर नेहरु ने चीन के दावे को यथावथ (ज्यो का त्यो) रखा तब विकास आंख मिचोली खेल रहा था। 

13. गांधी विचारधारा को समझे बिना अमल में लाया गया कि भारत में कोई भी हथियार उत्पादन न करके विश्व बाजार से खरीदे जाएं जिसमें देश की मुद्रा का भारी अपव्यव हुआ और सैन्य व्यवस्था कमजोर कर दी गयी तब विकास बिलकुल पागल नहीं था। 

14.  बोफोर्स स्कैम, कोल ब्लौक स्कैम, 2-G स्कैम, नेशनल हेराल्ड़ स्कैम, हर्षद मेहता स्कैम, सत्यम कंप्यूटर स्कौम, चोपर्स स्कैम, आदर्श स्कैम, और इनके जैसे ना जाने कितने स्कैम हुए तब विकास आनन्दित  \हुआ था। 

15. शाहबानो केस मे कोर्ट के फ़ैसले के बाद जबरदस्ती यू टर्न मारने के बाद विकास ड्राइविंग सीख रहा था। 

16. भारत भर में क्रिस्चन मिशनरी को पूरी छूट दे दी जिसके कारण दो करोड़ हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन किया गया तब विकास चर्च में मोमबत्ती जला रहा था।

17. अब एक बात कांग्रेस के ज़माने में कितनी ही बार हिन्दू मुसलमानों में दंगे हुए हैं और नरेंद्र मोदी जी के राज्य में कोई हिन्दू मुसलमान का दंगा नहीं है। 

अब इतने सारे दौर से गुजरे तो विकास पागल होगा ही इसमे आश्चर्य वाली बात नहीं। मोदी विरोधी लोग विकास शब्द का मजाक उडाते हैं। क्या वो लोग बता सकते हैं कि गाँव में 24 घंटे बिजली देने वाला प्रथम राज्य कौनसा है ?

पिछली सरकार में जिस प्रकार भ्रस्टाचार पागल हुआ था उसी तरह NDA सरकार में विकास पागल हुआ है तो उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है। 60-65 साल लोगों को अंधेरे में रखोगे और एकाएक विकास की रोशनी दिखेगी तो ऑंखें तो चुंधिया ही जायेगी ना। विकास पागल हुआ है तब तो केबीनेट मे आये नये मंत्री IAS और IPS ऑफिसर हैं ना कि अंगूठा छाप मंत्री। हकीकत यह है कि विकास नहीं विपक्ष पागल हुआ है। 

No comments:

Post a Comment