Monday 9 October 2017

क्या आप जानते हैं पिस्ता खाने के फायदे यदि नहीं जानते है तो जानें और आज ही से खाना शुरू कर दें

पिस्ता का नाम तो आपलोगों ने जरूर सुना ही होगा परन्तु आप लोगों को पिस्ता खाने के फायदे  बारे में भी होना चाहिए, क्योंकि पिस्ता में इतने सारे गुण होते हैं कि इसके फायदे के बारे में जानकर आप चौंक जायेंगे। तो आइये जानते हैं इसके फायदे।

1. पिस्ता में मौजूद कैल्शियम और पोटैशियम हड्डियों को मजबूत करते हैं, और हड्डी सम्बन्धी बीमारियों को भी रोकते हैं। 

2. इसमें विटामिन - ई और वसा युक्त घुलनशील एंटी - ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करते हैं। 

3. इसमें मौजूद विटामिन - बी 6 खून में ऑक्सीजन ले जाता है। प्रतिदिन इसके सेवन से खून में ऑक्सीजन की मात्रा बाद जाती है व हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है। 

4. यदि आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो पिस्ता खाना शुरू कर दें, क्यों कि इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर जल्दी भूक नहीं लगने देते हैं। 

5. पिस्ता आँखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, क्यों कि द्रस्टी में सुधार होता है। 

6. यह बाद कोलेस्ट्रॉल यानि एलडीएएल को काम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल यानि एचडीएएल को बढ़ाता है। यह मासपेशिओं की ताकत को बढ़ाकर दिल को मजबूत बनाये रखता है। 

6. पिस्ता में बायोटिन पाया जाता है। बायोटिन बालों को झड़ने से रोकता है बालों को पोषण प्रदान करता है और मजबूत बनाता है। 

7. गहरे हरे रंग का पिस्ता फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, आयरन, कैल्श्यिम आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। 

8. पिस्ता में विटामिन - ए, विटामिन - ई, एवं जलन रोधी गुण होते हैं, जो शरीर में किसी भी प्रकार की समस्या से होने वाली जलन को कम करने में सहायक है। 

9. रोजाना एक कप पिस्ता आवश्यक फास्फोरस की 60 फीसदी जरुरत को पूरा करता है। यह डायबिटीज से भी बचाता है। भुना हुआ पिस्ता न खाएं, क्योंकि इसमें सोडियम अधिक होता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। 

10. पिस्ता पेट की गैस और कब्ज की समस्या को कम करने में सहायक है। इसे खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और आप पेट के रोग से बचे रहते हैं। 

No comments:

Post a Comment